सागर श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी 350 शताब्दी शहीदी दिवस

सागर
23 नवंबर को वाहन रेली और 23 से 25 नवंबर को श्री गुरू तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी दिवस पर कीर्तन का आयोजन
श्री गुरू सिंघ सभा गुरुद्वारा
सागर में सिख गुरु श्री तेग बहादुर साहिब जी के 350 शताब्दी शहीदी दिवस पर अनेक आयोजन किए जाएंगे। शहीदी दिवस पर 23 नवंबर को वाहन रेली और 22 से 25 नवंबर तक कविता, शब्द कीर्तन श्री गुरुद्वारा भगवानगंज में आयोजित किए जाते हुए। श्री गुरुसिंघ सभा सागर ने सभी से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
विहिप के जिला अध्यक्ष अजय दुबे, गुरु सिंघ सभा के प्रधान सतविंदर सिंह होरा, जितेंद्र सिंह चावला, जस्सी सरदार और हिन्दू मंच के डा उमेश सराफ ने आज मीडिया से चर्चा की और श्री तेग बहादुर सिंह की शहीदी को याद करते हुए नमन किया। विहिप के अजय दुबे ने कहा कि हिंदू सिख सभी एक ही है। हम सभी गुरु तेग बहादुर सिंह और उनकी शहादत को नमन करते है। सागर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बढ़चढकर हिस्सेदारी होगी । जितेंद्र सिंह चावला ने कहा कि सिख गुरुओं की शहादत से भारत धर्म निरपेक्ष बना है। ‘प्रधान सतविंदर सिंह होरा ने कार्यक्रम की जानकारी
.23 नवंबर को विशाल वाहन रेली निकाली जाएगी। वाहन रेली रविवार को समय दोप. 2:30 बजे से शुरू होगी। विशाल वाहन रैली गुरुद्वारा गुरूअमर दास नगर भैंसा से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई निकाली जायेगी ।




