मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर सुरखी मेरा लक्ष्य है, मेरे भाईयों-बहिनों का बेहतर भविष्य बनाना: आकाश सिंह राजपूत

सागर

सागर, सुरखी विधानसभा में शिक्षा के आधुनिक युग की लहर अब हर गांव तक पहुँच चुकी है। आज राहतगढ़ के ग्राम खेजरामाफी पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल, झिला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तथा राहतगढ़ शासकीय कन्या विद्यालय में जनप्रिय युवा नेता आकाश राजपूत द्वारा स्मार्ट क्लास की बहुमूल्य सौगात दी गई। साथ ही मुख्यमंत्री निःशुल्क साइकिल वितरण के माध्यम से बच्चों के चेहरों पर खुशियों की नई चमक देखने को मिली।
विद्यालय परिसर बच्चों की मुस्कुराहट, अभिभावकों के उत्साह और शिक्षकों की संतुष्टि से गुलजार नजर आया। स्मार्ट क्लास के बड़े डिजिटल बोर्ड, नई तकनीक और आधुनिक अध्ययन सामग्री ने बच्चों के सपनों को नई दिशा देने का काम किया। स्मार्ट क्लास और साइकिल वितरण ने न केवल बच्चों में आत्मविश्वास भरा, बल्कि शिक्षा को नई उड़ान भी दी है। सुरखी के स्कूल अब आधुनिकता की मिसाल बन रहे हैं और यहाँ के बच्चे अपने सपनों को नई दूरियों तक ले जाने के लिए तैयार हैं।
आकाश राजपूत ने कहा कि “सुरखी विधानसभा के हर शासकीय विद्यालय को स्मार्ट क्लास से सशक्त किया जा रहा है। अब सुरखी के बच्चे भी स्मार्ट शिक्षा के साथ स्मार्ट भविष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं ।

जो शिक्षा मुझे मेरे माता पिता ने दी है वही शिक्षा में भाई बनकर अपने भाई-बहनों को देने आया हूँ। सुरखी की शिक्षा का स्तर भारत में सबसे बेहतर बने और आप अपने माता-पिता के सपने को पूरा करें ,हम सशक्त भारत निर्माण में अपना योगदान दे सके और देश के लिए कुछ कर सके उसके लिए हमे शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए ।

इस अवसर पर राहतगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष प्रियंका तिवारी, राहतगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रघुवंशी, राहतगढ़ महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती संजना जैन बड़ी संख्या में ग्रामवासी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएँ एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button