मध्य प्रदेशसागर (M.P.)

सागर तीन बहिनें पुलिस की भर्ती में: तीनो बनी आरक्षक दर्जी पिता की होनहार बेटियां

सागर जिले के रहली कस्बे के खमरिया वार्ड में रहने वाले दर्जी जमना प्रसाद भदौरिया की तीनों बेटियां अब पुलिस की वर्दी में नजर आएंगी।

आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाली इन बहनों ने घर की तंगी को पीछे छोड़कर पांच साल तक लगातार मेहनत की और अब तीनों का चयन पुलिस आरक्षक के पद पर हो चुका है।

जमना प्रसाद सिलाई का काम करते हैं और उनकी पत्नी कुसुम गृहिणी हैं। सीमित आमदनी में तीन बेटियों की पढ़ाई कराना आसान नहीं था, लेकिन माता-पिता ने कभी हार नहीं मानी।

सबसे पहले बड़ी बेटी #माया का चयन पांच साल पहले हुआ इसके बाद तीन साल पहले छोटी बेटी मनीषा को नौकरी मिली। अब 5 जून को मंझली बेटी नौकरी मिली। अब 5 जून को मंझली बेटी ज्योति की रायसेन जिले में पोस्टिंग हो गई।

बीजेपी नेता अभिषेक भार्गव ने इनके संघर्ष की सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button