मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

श्री श्री 108 रविशंकर जी महाराज रावतपुरा सरकार गंगा आरती में शामिल होकर पूजन किया

सागर श्री श्री 108 रविशंकर जी महाराज रावतपुरा सरकार के परम सानिध्य में सोमवार को लाखा बंजारा झील किनारे जल गंगा आरती का भव्य दिव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। नवग्रह मंडपम के पास आकर्षक साज सज्जा के साथ आरती के अलौकिक आयोजन के दौरान श्री श्री रावतपुरा सरकार ने सर्वप्रथम चकराघाट पर पहुंचकर माँ शीतला के दर्शन किये और विट्ठल मंदिर सहित मंदिरो की श्रंखला के दर्शन किये। घाटों पर स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत बरेदी, बधाई आदि नृत्य से महाराज जी का स्वागत किया गया। डमरूदल शानदार ओजपूर्ण ध्वनि के साथ रावतपुरा सरकार नवग्रह मंडपम के पास पहुँचे यहां छतरीयों पर नौरता और रास नृत्य देखकर खुशी व्यक्त की और आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने संत महंतों, जनप्रतिनिधियों और निगमायुक्त के साथ गंगा आरती मंच पर पहुंचकर विधिविधान से पूजन किया और इसके पश्चात नाव में सवार होकर गंगा आरती में शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालु नागरिक बड़ी संख्या में इस गंगा आरती में शामिल

नगर निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी सह कार्यकारी निदेशक श्री राजकुमार खत्री के मार्गदर्शन में प्रत्येक सोमवार को लाखा बंजारा झील किनारे चकराघाट पर आयोजित की जा रही गंगा आरती में बड़ी संख्या में श्रदालु होते शामिल

गंगा आरती में रावतपुरा सरकार के साथ महंतवृंद, उनके सेवकगण सेवादार, निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री, श्रीमती अनुश्री शैलेन्द्र जैन, श्रीमती प्रतिभा चौबे, विभिन्न पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु नागरिक शामिल हुए।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button