:

सागर युवक द्वारा झील के घाट किनारे थूकने की वीडियो के आधार पर एक हजार रूपये की चालानी कार्यवाही

स्वच्छता की गागर अपनो सागर बने, इसके लिए हम सब सागर की स्वच्छता, सुंदरता और विकास के सजग पहरेदार बने : निगमायुक्त

सागर स्थानीय रहवासी युवक सत्यम राजपूत को लाखा बंजारा झील किनारे घाट में पान गुटखा थूकते देखकर यहां घूमने आये अन्य नागरिक ने रोका-टोका और समझाईस दी। उक्त जागरूक नागरिक द्वारा गंदगी न फैलाने की समझाईस सुनकर लापरवाह युवक सत्यम राजपूत थूककर दिखाने लगा। जागरूक नागरिक द्वारा इस घटना का वीडियो साक्ष्य नगर निगम प्रशासन को उपलब्ध कराया गया। वीडियो साक्ष्य मिलते ही निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने तत्काल उक्त लापरवाह युवक पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए एक हजार रूपये का जुर्माना करने सहित पुलिस विभाग द्वारा कार्यवाही कराने के निर्देश संबंधित वार्ड प्रभारी को दिये।

निगमायुक्त ने कहा की शहर की सतत निगरानी हेतु विभिन्न स्थलों पर कैमरे स्थापित किये जा रहे हैं फिर भी जो स्थल कैमरों की जद से बाहर हैं वहां की निगरानी में जागरूक नागरिक सहयोगी बने।स्वच्छता की गागर अपनो सागर बने, इसके लिए हम सब सागर की स्वच्छता, सुंदरता और विकास के सजग पहरेदार बने। जैसे उक्त निंदनीय घटना का वीडियो साक्ष्य जागरूक नागरिक द्वारा निगम प्रसाशन को उपलब्ध कराकर दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित कराई गई है और अपने शहर को साफ-स्वच्छ, सुंदर बनाये रखने में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता कर जिम्मेदारी निभाई है ऐसे ही शहर का प्रत्येक नागरिक जागरूक बने जिम्मेदारी निभाते हुये स्मार्ट सिटी के रूप में साफ स्वच्छ सुंदर सागर बनाने में सहयोगी बने।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *