भगवान परशुराम के प्राकट्योत्सव की पूर्व संध्या पर निकली वाहन रैली का भाजपा ने पुष्पा कर स्वागत किया

सागर। भगवान परशुराम के प्राकट्योत्सव की पूर्व संध्या पर निकली वाहन रैली का भाजपा द्वारा स्वागत किया गया!

जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,विधायक शैलेंद्र कुमार जैन जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने तहसीली रोड पर भव्य वाहन रैली का पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया! सागर नगर मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखिया के नेतृत्व में कटरा बाजार में जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन,विधायक प्रतिनिधि प्रासुक जैन एवं भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने भगवान परशुराम के जयकारों का उद्घोष करते हुए वाहन रैली में शामिल विप्रजनों पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान रामपुरा वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पराग बजाज, सुमित यादव एड. दीपक पौराणिक चक्रेश गुप्ता,दीपक खटीक,नितिन जैन,नीलेश साहु चन्दन गुप्ता शिवा यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *