मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर इस्कॉन वह संस्थान है जिसने दुनिया में राम और कृष्ण की सनातन संस्कृति को फैलाया – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सागर मुख्यमंत्री ने इस्कॉन के सहयोग से लगभग 50 करोड़ की लागत से सागर में बन रहे इस्कॉन मंदिर की वर्चुअली आधारशिला रखी*

सागर 30 अप्रैल 2025
प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि इस्कॉन वह संस्थान है। जिसने विश्व में भगवान राम और कृष्ण की सनातन संस्कृति की कथा को फैलाया है। उन्होंने कहा कि विदेशों में मांस, मदिरा, धूम्रपान की प्रवृत्ति से निजात पाना कभी बहुत कठिन समझा जाता था। लेकिन इस्कॉन ने विदेशों में भगवान राम और कृष्ण की संस्कृति को फैलाकर इस असंभव कार्य को संभव कर दिया है। उन्होंने कहा है कि इस्कॉन द्वारा आज सागर में इस्कॉन मंदिर के भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम की आप सभी को बधाई देता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा बुंदेलखंड भगवान गोपाल कृष्ण के आदर्शाें पर समर्पित रहा है। आज यहां इस्कॉन मंदिर के निर्माण से नए संकल्प की प्रतिपूर्ति हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सागर जिले के ग्राम मेनपानी में इस्कॉन मंदिर के निर्माण के लिए भूमि दान करने वाले श्री विवेक यादव और उनके परिजनों को अपनी बहुमूल्य भूमि भगवान कृष्ण को समर्पित करने के लिए बधाई और धन्यवाद देता हूं। प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव आज सागर जिले के ग्राम पंचायत मेनपानी में इस्कॉन इंटरनेशनल द्वारा मंदिर लगभग 50 करोड़ रू. की लागत से बनने वाले इस्कॉन मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि आप सभी जानते है कि इस्कॉन इंटरनेशनल ने भगवान कृष्ण के विचारों एवं आर्दर्शों को देश में और विदेशों में जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के मुखार्जन से निकले हुए एक-एक वचन जिनको 18 अध्याय के माध्यम से संग्रहित किया गया है, जिसे हम भगवत गीता कहते है। इन्हें जनमानस तक पहंुचाने में इस्कॉन इंटरनेशनल की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सागर जिले में आज सनातन संस्कृति के सूर्य का उदय हो रहा है। बुंदेलखंड महावीरों की धरती है। ऐसे में भगवान राम और श्री कृष्ण के जीवन का प्रसंग का अदभुत समन्वय बनेगा। उसके नीर में हम गोता लगाएगंे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सभी को इस्कॉन इंटरनेशनल मंदिर के भूमिपूजन और शिलान्यास की बधाई देता हूं। सागर जिले के ग्राम पंचायत मेनपानी में आयोजित भूमिपूजन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि आज के दौर में संस्कारों की आवश्यकता है और संस्कार एक ऐसी चीज है जिसके माध्यम से हमें सुख-शांति प्राप्त होती है और अपना जीवन भी बड़े ही सुखी रूप से व्यतीत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत के बाहर एवं भारत के अंदर इस्कॉन मंदिर की अनुयाई रहते हैं और अब सागरवासियों के साथ संपूर्ण बुंदेलखंड के लिए इस्कॉन मंदिर के माध्यम से भगवान कृष्ण की भक्ति करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि हम धर्म को बढ़ावा देने के लिए इस्कॉन मंदिर परिवार का अभिनंदन करते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सागर में मंदिर बनने पर सागर के लोगों को रोजगार और पर्यटन के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि यह सागर के लिए गौरव की बात है कि हमारे जिले सागर में इस्कॉन मंदिर का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस्कॉन इंटरनेशनल के पूरे विश्व में अनुयाई है। जो अब सागर आएंगे। उन्होंने कहा कि इस्कॉन मंदिर ट्रस्ट धर्म के साथ-साथ समाज सेवा का कार्य भी करता है। भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सागर संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती लता वानखेडं़े ने कहा कि इस्कॉन मंदिर के माध्यम से अब हमें भगवत गीता संपूर्ण ज्ञान होगा और भगवत गीता के माध्यम से हमारा पूरा क्षेत्र गीता के पवित्र संदेश से अवगत होगा। उन्होंने कहा कि इस भव्य एवं दिव्य मंदिर के बन जाने से सागर सहित संपूर्ण बुंदेलखंड का विकास होगा। इस्कॉन मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया ने कहा कि आज नरयावली विधानसभा धार्मिक विधानसभा बन रही है, जब इस विधानसभा में न केवल इस्कॉन मंदिर बल्कि संत शिरोमणि रविदास मंदिर, परशुराम मंदिर सहित अन्य बड़े-बड़े मंदिर आकार ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेनपानी की इस पवित्र धरती पर जब यह मंदिर आकार लेगा तब यहां का स्वरूप अलग ही दिखाई देगा और यहां पर्यटन के साथ-साथ धर्म के क्षेत्र में विकास होगा। समारोह को इस्कॉन इंटरनेशनल के जोनल सेकेक्टरी श्री परम पूज्य महामना प्रभुजी ने भी संबोधित किया। समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने लगभग 50 करोड रू. की लागत से सागर जिले के मेनपानी की पहाड़ियों में बनने वाले भव्य इस्कॉन मंदिर की वर्चुअली आधारशिला रखी। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरासिंह राज इस्कॉन मंदिर के अनुयाई मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. उमेश पटेल ने किया एवं आभार मंदिर प्रमुख श्री कृष्ण अर्चन दास प्रभु जी ने माना।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button