मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वर वधु को दिया आशीर्वाद
पवित्र वेद मंत्रों और कलमे की आयतों की गूंज के साथ 3 हजार 219 नवदंपत्ति परिणय सूत्र में बंधे
सागर मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना समाज के गरीब और कमजोर तबके के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना ने समाज में सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत समाज के जरूरतमंद लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से आज पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव के सहयोग से सागर जिले के विकासखंड मुख्यालय गढ़ाकोटा में 23 वां सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत आयोजित इस भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम पवित्र वेद मंत्रों की गूंज के साथ लगभग 3 हजार 2 सौ 19 वर-वधू परिणय सूत्र में बंधे। परिणय सूत्र में बंधे सभी नवदंपत्तियों को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सहित अन्य अतिथियों ने नवदाम्पत्य जीवन के शुभारंभ पर आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारा सनातन धर्म सभी की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता का माध्यम है। इस विवाह में सिर्फ वर-वधु का विवाह नहीं बल्कि दो परिवारों और कुटुम्बों का मिलन भी होता है। उन्होंने कहा कि हर माता-पिता का यह सपना होता है कि उसकी बेटी का, उन्होंने जितने अच्छे से लालन-पालन किया उससे अच्छा लालन-पालन और प्यार उसे ससुराल में मिलेगा। इस उम्मीद के साथ ही बेटी के माता-पिता उसे आपको सौंपते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आप अपनी बहु को बेटी के समान ही प्यार और सम्मान देगें। मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़ाकोटा में आयोजित सामुहिक विवाह कार्यक्रम में निकाह के साथ पुनर्विवाह भी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल्याणियों का पुनर्विवाह एक अच्छी पहल है। यह पवित्र कार्य है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों से अपील करते हुए कहा कि वे कल्याणियों के पुनर्विवाह में उनका सहयोग करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कल्याणियों के पुनर्विवाह, निःशक्तजन के विवाह और सामाजिक समरसता स्थापित करने, अंतर्जातीय विवाह को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा की बुन्देलखंड की पवित्र भूमि में सामूहिक कन्या विवाह का भव्य आयोजन हुआ है इसके लिए मैं आयोजकों को शुभकामनाएं देता हूं। सामाजिक समरसता का महाकुंभ है यह आयोजन आयोजन में अपने उद्बोधन में विधायक गोपाल भार्गव ने कहा कि धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक महाकुंभ में आज 3 हजार 219 से अधिक नवदंपत्तियों ने सात फेरे लिए हैं। मेरे द्वारा अब तक 28000 से अधिक बेटियों का कन्यादान किया गया है। उन्होंने कहा कि मेरे जीवन की अंतिम सांस तक बेटियों का कन्यादान करने का सिलसिला चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि कन्यादान वह महादान है जिसको लेने से मोक्ष प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि यह कन्यादान विवाह समारोह समाज से भेदभाव मिटाने का कार्य भी कर रहा है। बुंदेली व्यंजनों से किया गया नवदंपत्तियों का स्वागत 23 वें मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह निकाह समारोह में 3 हजार से अधिक नव दंपत्तियों के साथ घराती-बरातियों का बुंदेली व्यंजनों के साथ स्वागत किया गया। इस कन्यादान कार्यक्रम में सभी बुंदेली व्यंजनों के साथ आम का पाना, फ्रूटी, आइसक्रीम, कढ़ी-चावल, बिजोरा, रोटी, खीर, पुरी, पापड़, चटनी, अचार सलाद सहित अन्य बुंदेली व्यंजन परोसे गए यह रहे उपस्थित .. कार्यक्रम में सीएम डॉक्टर मोहन यादव प्रदेश के मंत्रीगण गोविंद राजपूत लखन पटेल दशरथ सिंह लोधी सागर सांसद लत वानखेड़े दमोह सांसद राहुल लोधी पूर्व मंत्री जयंत मलैया रामकृष्ण कुसमरिया ललिता यादव सहित नरयावली विधायक प्रदीप लारिया सहित अन्य नेता गण तथा जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे


Leave a Reply