मध्य प्रदेशसागर (M.P.)

सागर स्कूटी पाकर खिल उठे चेहरे,जिले के 251 मेधावी विद्यार्थियों को मिली सौगात,

सागर  मध्यप्रदेश

सागर मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना अंतर्गत जिले के 251 हायर सेकेंडरी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को स्कूटी प्रदान की गई।

मुख्य राज्यस्तरीय कार्यक्रम भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में हुआ, वहीं जिले का मुख्य आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय सागर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन शामिल हुए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन तथा एक्सीलेंस स्कूल के प्राचार्य सुधीर तिवारी उपस्थित रहे।

विधायक शैलेंद्र जैन ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा”यह केवल स्कूटी नहीं है, बल्कि आपके सपनों को उड़ान देने का माध्यम है। हायर सेकेंडरी के बाद ही जीवन का सही मार्ग तय होता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की यह पहल विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने और उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य करेगी। आप सभी इस अवसर का महत्व समझें और सही करियर का चयन कर समाज व देश का नाम रोशन करें।

इस दौरान विद्यालय परिवार, स्टाफ, विद्यार्थी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button