मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

लेखापाल की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने किया चक्का जाम, मंत्री राजपूत के आश्वासन के समाप्त किया

सागर  मध्यप्रदेश

राहतगढ़, नगर परिषद के लेखापाल हेमराज कोरी की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शुक्रवार को राहतगढ़ में मृतक के परिवारजनों एवं नगर परिषद के कर्मचारियों व राहतगढ़ के लोगों द्वारा चक्काजाम किया गया। जाम की सुचना मिलते ही मंत्री गोविंद सिंह राजपूत तुरंत मौके पर पहुंचे। मंत्री राजपूत ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों से बात की, उनकी मांगों को गंभीरता पूर्वक सुना एवं जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। मंत्री राजपूत ने परिजनों को समझाइश देकर शांतिपूर्वक जाम को खुलवाया।
पीड़ित परिजनों ने मंत्री राजपूत को बताया कि हेमराज कोरी लेखपाल के रूप में नगर परिषद में पदस्थ थे। सत्येंद्र जैन नामक युवक द्वारा आरटीआई लगाकर लगातार उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था। साथ ही उनसे लगातार पैसों की मांग करता था। परिजनों और कर्मचारियों ने सत्येंद्र जैन पर आरटीआई के नाम पर 40 लाख रुपए की मांग का आरोप लगाया, जिसके दबाव में और मानसिक रूप से प्रताड़ित होकर नगर परिषद के लेखपाल हेमराज ने आत्महत्या की।
शुक्रवार को पीड़ित परिजनों, नगर परिषद कर्मचारियों और राहतगढ़ के हजारों नागरिकों ने फर्जी तरीके से आरटीआई लगाकर डरा धमका कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले सत्येंद्र जैन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर मुख्य सड़क पर चक्का जाम किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए क्षेत्रीय विधायक मंत्री गोविंद सिंह राजपूत तुरंत मौके पर पहुंचे। मंत्री राजपूत ने पीड़ित परिजनों की मांगों को सुना, एवं उन्हें अस्वस्थ किया कि आरोपी के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
मंत्री राजपूत ने
मंत्री राजपूत ने पीड़ित परिवार जनों को आश्वासन दिया कि दोषी के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी एवं आरोपी पाए जाने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। मंत्री राजपूत के आश्वासन और समझाइश के बाद पीड़ित परिवारजनों और लोगों ने जाम समाप्त। इस मौके पर नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष पप्पू तिवारी, मंडल अध्यक्ष प्रियांक तिवारी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रघुवंशी, नगर परिषद उपाध्यक्ष जाहिर कुरैशी, ऋषभ ओसवाल सहित प्रतिनिधि, कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button