• सागर नगर निगम ने फिर इतिहास रचा
    नगर निगम सागर सी एम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण मे मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया

नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने सभी अधिकारियों को सी एम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए बधाई दी

सागर निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री के मार्गदर्शन में नगर निगम सागर ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है । सी एम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लगातार पांचवीं बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
नगरीय विकास एवं आवास विभाग मप्र शासन द्वारा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक शत-प्रतिशत निराकरण करने पर पूरे प्रदेश की 16 नगर निगमों में 96.97 अंक प्राप्त कर ए- ग्रेड के साथ ही मध्यप्रदेश में पांचवीं बार प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
उल्लेखनीय है कि नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा प्रति माह 16 नगर निगमों की सी एम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण प्रक्रिया का आंकलन किया जाता है। इस आंकलन में सागर नगर निगम ने 96.97% अंक प्राप्त कर प्रदेश में पुनः प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री के मार्गदर्शन में नगर निगम के इतिहास में पहली बार यह उपलब्धि प्राप्त हुई है कि लगातार पांचवीं बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है ।

नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री द्वारा सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की निराकरण प्रक्रिया की प्रतिमाह नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा संबंधित विभागों की शिकायतों का समय सीमा में संतोषजनक समाधान कराया जा रहा है। निगमायुक्त के कुशल मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि सागर नगर निगम के इतिहास में प्रदेश में अपनी पहचान को और अधिक मजबूत करते हुए नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी ढंग से समाधान सुनिश्चित करते हुए प्रदेश में लगातार पांचवीं बार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का उदाहरण पेश किया है।
इस उपलब्धि पर नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने
नगर निगम के सभी अधिकारियों, इंजीनियर्स व सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में कार्य करने वाले सभी अधिकारियों,कर्मचारियों को बधाई दी है तथा आगामी समय में इसी प्रकार कार्य करने की आशा व्यक्त की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *