पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो संदेहियो को पकड़ा,पूछताछ जारी
सागर मोतीनगर थाना अंतर्गत भोपाल रोड पर किसी बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू से गौदकर घायल कर दिया, गंभीर हालत मे ऑटो चालक को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना रविवार- सोमवार दरमियानी देर रात 12:15 बजे की बताई जा रही है
मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने सोमवार दोपहर 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि कृषि मंडी निवासी शमीम खान जो ऑटो चलाता है,भोपाल रोड पर उसका किन्ही लोगो से विवाद हुआ इसी दौरान उसे चाकू मार कर घायल कर दिया, अस्पताल में इलाज के दौरान शमीम की मौत हो गई है उन्होंने बताया कि मामले में दो संदेहियों को राउंडअप किया है उनसे पूछताछ जारी है। जल्दी मामले का खुलासा किया जाएगा

Leave a Reply