नारयावली केरबना में 65 लाख रू.की लागत से होगा उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण

सागर नरयावली विधानसभा में निरंतर विकास कार्यों का विस्तार हो रहा है। विकास के नये सौपान में स्वास्थ्य सुविधाओं में एक और उपलब्धि दर्ज हो गयी है। नरयावली विधायक इंजी.
केरबना में 65 लाख रू.की लागत से निर्मित होने वाले आयुष्मान आरोग्यम मंदिर (उप स्वास्थ्य केंद्र) का विधायक लारिया ने
श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को वैदिक मंत्रों की अनुगुंजन के मध्य भूमिपूजन कर शिलान्यास किया।
इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि मध्यप्रदेश में लोक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुऐ पंचायत मुख्यालय पर उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना वर्ष 2009 की गई थी और तब से उप स्वास्थ्य केंद्र ने पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है।
उप स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली और समुदाय के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है। यह केंद्र लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने और विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उप स्वास्थ्य केंद्र सिर्फ एक इमारत नहीं है, बल्कि यह आने वाले सुखद कल का प्रतीक है। यह एक ऐसा स्थान है जहां लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलती है, बीमारियां दूर होती है और समुदाय स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीता है।
केरबना में उप स्वास्थ्य केंद्र बन जाने से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, संक्रामक रोगों की रोकथाम और नियंत्रण, परिवार नियोजन, परामर्श और स्वास्थ्य शिक्षा, बुनियादी उपचार,दवाओं की उपलब्धता,राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का क्रियान्वयन एवं गंभीर मामलों को उच्च स्वास्थ्य केंद्र में रेफर जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होने लगेगीं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *