मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर विपक्षी नेताओं पर दुर्भावना पूर्ण कार्यबाही के विरोध मे कांग्रेस नें प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूका

भाजपा देश से लोकतंत्र समाप्त करना चाहती है -राजकुमार पचौरी

सागर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के विरुद्ध नेशनल हेराल्ड प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा आरोप पत्र दाखिल किया गया है, यह न केवल अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि स्पष्ट रूप से यह केंद्र सरकार की राजनीतिक प्रतिशोध की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है।इस मामले को लेकर कांग्रेस आज खुलकर सड़कों पर उतर आई और आयकर विभाग के सामने सिविल लाइंस सागर में प्रधानमंत्री का पुतला फूँक दिया।
इस प्रदर्शन में मध्य प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव जिला कांग्रेस के प्रभारी का घनश्याम सिंह पूर्व विधायक एवं मनोज कपूर की विशेष रूप से शामिल हुए।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि विशेष रूप से विपक्षी नेताओं को निशाना बनाकर केंद्र सरकार बदले की भावना से काम कर रही है,इस तरह की कार्रवाई से लोकतंत्र की आत्मा निरंतर घायल हो रही है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण डॉ आनंद अहिरवार पूर्व सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार सरकारी एजेंटीयों को हथियार बनाकर विपक्ष को समाप्त करना चाहती है यह सोच अत्यंत घृणित है। इस संबंध में महामहिम राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन कांग्रेस जनों ने प्रशासन के माध्यम से दिया।
इस विशाल प्रदर्शन में पूर्व मंत्री हर्ष यादव,प्रभु सिंह ठाकुर, सुरेंद्र चौधरी,पूर्व विधायक सुनील जैन,तरवर सिंह,लोकसभा प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला,महासचिव रेखा चौधरी,अमित राम जी दुबे,मुकुल पुरोहित,आशीष ज्योतिषी, अवधेश तोमर, शैलेंद्र तोमर, नेता प्रतिपक्ष बाबू यादव, पार्षद वसीम खान शिव शंकर यादव चमन अंसारी,अशोक चकिया,राकेश राय, जगदीश यादव जितेंद्र रोहन दीनदयाल तिवारी, कमलेश तिवारी,इंदर सिंह यादव, अशोक छापरी नीरज मुखारिया,गुरजीत सिंह अहलूवालिया, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सराफ,प्रेम नारायण विश्वकर्मा, समीर खान,योगराज कोरी,प्रभु मिश्रा,फ़िरदौस कुरेशी,प्रहलाद पटेल,देवेंद्र कुर्मी, भूपेंद्र सिँह राजपूत,शाकिर खान,मजीद खान, सुरेंद्र सुहाने,युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल चौबे,शहर अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे,महेश जाटव एनएसयूआई अध्यक्ष कोठारी,नीरज शर्मा, कमलेश साहू,सुरेंद्र चौबे,आशीष चौबे,आशु भाई, चक्रेश सिंघई,लक्ष्मी नारायण सोनोकिया रवि सोनी राजू बक्शी चैतन्य कृष्ण पांडे तोता यादव हीरालाल चौधरी शरद पुरोहित आदि ।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button