• सागर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक” द्वारा सागर में विशाल तिरंगा यात्रा 16 मई को समय 4 बजे

सागर पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन “सिंदूर” की एतिहासिक सफ़लता के उपरांत “राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक” के द्वारा आगामी 16 मई को सागर में एतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है

आयोजन की तैयारियों के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की बैठक ली!
बैठक में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि ऑपरेशन “सिंदूर” की सफ़लता के उपरांत “राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक” के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा राजनैतिक कार्यक्रम नहीं है इस तिरंगा यात्रा का आयोजन हमारे देश के सैन्य बलों के सम्मान में किया जा रहा है इस आयोजन को लेकर लेकर नगर में उत्साह व्यापत है सभी सामाजिक संगठन,व्यापारिक संगठन, राजनैतिक संगठन एवं सभी सागरवासी के साथ सैन्य बलों के सम्मान में एक जुट होकर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे!
भारतीय जनता के सभी कार्यकर्ता आयोजन की तैयारियों प्राण प्रण से जुटें ताकी इस आयोजन की सफ़लता और हमारे सैन्य बलों के सम्मान की गूंज समूचे देश में गूंजे
आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी! उल्लेखनीय है कि “राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक” के नेतृत्व में सागर तिरंगा यात्रा का आयोजन 16 मई शाम 04 बजे से किया जाएगा जो म्युनिसिपल स्कूल तीन बत्ती से प्रारम्भ होकर कटरा मस्जिद,कीर्ति स्तंभ,वन वे होते हुए पुनः म्युनिसिपल स्कूल पहुंचेगी!

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *