हाथों में तिरंगा लेकर निकलने के बजाय अपने मंत्री को पार्टी और सरकार से बर्खास्त करे -राजकुमार पचौरी
सागर भारतीय सेना की जांबाज अधिकारी सोफ़िया कुरैशी को निशाना बनाकर सेना और राष्ट्र का अपमान करने वाले मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह को मंत्रिमंडल एवं पार्टी से बर्खास्त की जाने की मांग को लेकर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने सिटी कोतवाली पहुंचकर प्रदेश के राज्यपाल के नाम प्रशासन को ज्ञापन सोपा।
इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि छद्म राष्ट्रवाद का लबादा ओढ़कर भाजपा और इसके जिम्मेदार नेताओं द्वारा जिस तरह से देश की वीरांगना बेटी और सेना की अधिकारी सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन कहकर अपमानित किया है यह अपमान केवल सेना की एक अधिकारी का ही नहीं,बल्कि भारत की बहादुर और गौरवशाली सेना, महिलाओं और पूरे राष्ट्र का अपमान है।
अध्यक्ष पचौरी नें कहा कि इतना शर्मनाक अपमान करने के बाद भी भाजपा अपने मंत्री को बर्खास्त करने के बजाय,
तिरंगा यात्रा निकाल रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता, यात्रा निकालने की बजाय अपने देशद्रोही मंत्री को पार्टी और सरकार से बर्खास्त करे।
ज्ञापन सोपने पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे,सुरेंद्र सुहाने,प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी,नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव, प्रदीप पप्पू गुप्ता, अवधेश तोमर, शैलेंद्र तोमर सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे,दीनदयाल तिवारी, ।


Leave a Reply