मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर मोहन नगर एवं रविशंकर वार्ड के बीच स्थित 200 साल पुराने कुआं दबंग का कब्जा

बाबा संतो के नाम से जाने वाला कुंआ दबंग का कब्जा

सागर मोहन नगर वार्ड के पार्षद अशोक साहू ने मय वार्डवासियों के लगाया है। उन्होंने इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय नगर निगम को वार्ड वासी ने शिकायत आवेदन भी दिया है।

पार्षद अशोक साहू का कहना है कि इस 200 साल पुराने कुएं का निर्माण किन्हीं बाबा-संतों द्वारा कराया गया था। जिस पर वार्ड तिवारी परिवार द्वारा कब्जा किया जा रहा है। इस परिवार द्वारा कुएं के तरफ दीवार खड़ी कर उसे बंद कर दिया गया है। वार्ड वासी पानी के तरस रहे है।चार दिन पहले 30 मई को तिवारी परिवार ने यहां दीवार बनाने का काम शुरु किया गया था
पार्षद साहू का कहना है कि इस कुएं के पानी का उपयोग दोनों वार्ड के लगभग 80 से 100 परिवारों द्वारा किया जाता है। क्षेत्र में पानी का यही इकलौत सार्वजनिक स्रोत है।
इससे पहले पार्षद ने बताया कि पहले कुआ की तरफ कोई भी घर का गेट नहीं था परन्तु अब तिवारी परिवार ने अपने निकास हेतु तीन दरवाजे बना लिये हैं। यहां एक शंकर जी का मंदिर भी था जिसे दीवार बनाकर घर के अन्दर की बाउंड्री में कर लिया गया है। कुएं के पास जानवरों को पानी पीने के लिये टंकी भी थी। जिसे इसी तिवारी परिवार द्वारा कुछ समय पहले नष्ट कर दिया गया। अब इसी स्थान पर दीवार खड़ी की जा रही है। इधर वार्डवासियों का कहना है कि तिवारी परिवार को कुएं पर कब्जा करने से रोका तो वह झगड़े पर आमादा हो गए। यह कुएं दशकों से सार्वजनिक उपयोग में है। कई घर के परिवार पानी भरने आते पानी के लिए तरस जायेगे
जिसकी देखरेख नगर निगम द्वारा की जाती है। कुछ वर्ष पूर्व इस कुएं को नगर निगम ने ही लोहे के जाल से ढांका था। इसके अलावा बारिश पूर्व ननि द्वारा दवा का छिड़काव व सफाई भी की जाती है। यह कुआं सार्वजनिक संपत्ति । पार्षद साहू का कहना है कि निगम प्रशासन एवं पुलिस इस मामले में दखल देकर कुएं को अतिक्रमण से मुक्त कराए जाये ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button