भाजपा नेता एक 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जमीन पर कब्जा करना चाहता महाराजपुर थाने में की शिकायत

देवरीकलां: -मामला देवरी के ग्राम पंचायत तीतरपानी से जुडा है जहां एक पारिवारिक विवाद के चलते
भाजपा के एक दबंग द्वारा जमीन पर कब्जा करने की कोशिश बार बार की जा रही और जिनके नाम वह जमीन है उनको खेत पर न जाने की धमकी भी दी जा रही है!जानकारी के मुताबिक श्रीमति कुसुम दुबे जिनकी उम्र 78 वर्ष है,ने थाना .

महाराजपुर में एक शिकायती आवेदन देकर आरोप लगाया है कि तीतरपानी निवासी जितेन्द्र पटैरिया उर्फ पप्पू पटैरिया के द्वारा उनकी जमीन पर कब्जा करने की बार बार कोशिश की जा रही हे एवं बोवनी नहीं करने दे रहे और जितेन्द्र पटैरिया ने धमकी दी है कि यदि इस खेत पर दोबारा आई तो ठीक नही होगा!ओर जान से मर दी जाओगी

कुसुमरानी के बालक शैलेन्द्र ने बताया है कि जैसे ही खरीब फसल की बोवनी करने गये तो उन्होने मां के साथ धक्का मुक्की की एवं जान से मारने की धमकी दी है!पुत्र सतेंद्र ने बताया कि जितेन्द्र पटैरिया द्वारा यहां के विधायक बृजबिहारी पटैरिया की भी धमकी देते हैँ और कहतै है आप कहीं भी चले जाओ मेरा कोई कुछ नही कर सकता ।





