मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर की बेटी ने जापान में देश को दिलाया कांस्य पदक

हिमेजी जापान में चल रही एशिया अफ्रीका पेसिफिक अंतरराष्ट्रीय पॉवर लिफ्टिंग चौंपियनशिप में सागर की बेटी आयुषी अग्रवाल ने 425 किलोग्राम वजन उठाकर देश को कांस्य पदक दिलाया है।
उन्हें यह पदक बेंच प्रेस इवेंट में हासिल हुआ। सागर के सराफा व्यापारी अशोक अग्रवाल की बेटी आयुषी की इस सफलता से परिवार और मित्रों में हर्ष का माहौल है। आयुषी ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में पदक हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि शहर और देश का मान बढाया है। इतना ही नहीं बुंदेलखंड के इतिहास में यह पहली बार है जब महिला खिलाड़ी ने पॉवर लिफ्टिंग इवेंट में अंतरराष्ट्रीय पदक जीता है। वहीं आयुषी ने अपने अधिकतम 417 किलोग्राम वजन के रिकॉर्ड को भी तोड़ते हुए नया मुकाम हासिल किया है। आयुषी गुरुवार को जापान से लौटकर सागर आएंगी।

आयुषी का कहना है कि उनकी इस सफलता के पीछे 3 साल से चल रही कड़ी मेहनत और कोच शैलेंद्र एडविन का मार्गदर्शन है। वहीं अंतरराष्ट्रीय चौंपियनशिप में पदक जीतने के बाद आयुषी का लक्ष्य वर्ल्ड चौंपियनशिप और कॉमन वेल्थ गेम्स में देश को स्वर्ण पदक दिलाना है। इसकी तैयारी में वे सागर लौटते ही जुट जाएंगी। आयुषी बताती हैं कि उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 3 साल पहले जिम ज्वाइन किया था। इसी दौरान इन्हें पॉवर लिफ्टिंग खेल के बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद आयुषी का रुझान इस खेल की ओर बढ़ा। शुरुआत में जिला स्तरीय और संभाग स्तरीय खेलों में सफलता भी हासिल हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button