80 करोड़ की लागत से शुरू होगा टाटा अस्पताल की तर्ज पर सागर मे कैसर अस्पताल

सागर मध्यप्रदेश
उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने 24 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का भूमि पूजन लोकार्पण
सागर जिले में मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए सभी आवश्यक प्रयास करें एवं 80 करोड़ रुपये की लागत से टाटा अस्पताल मुंबई की तर्ज पर सागर में कैंसर अस्पताल की शुरुआत की जाएगी।

उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री तथा सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने जिला चिकित्सालय परिसर में 100 बिस्तरों वाले नवीन महिला एवं शिशु रोग विभाग तथा एकीकृत पब्लिक हेल्थ लैब का लोकार्पण किया। साथ ही बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया
इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, सागर विधायक श्री शैलेन्द्र कुमार जैन, सांसद डॉ. लता वानखेड़े, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी,
लोकार्पण भूमिपूजन कार्यक्रम में मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है।
सागर में कैंसर अस्पताल की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए सरकार ने 80 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। यह अस्पताल जी प्लस 6 भवन में तैयार होगा और इसका अगले माह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भूमिपूजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कैंसर अस्पताल में सभी टाटा अस्पताल, मुंबई की तर्ज पर समस्त सुविधाएं, संसाधन एवं इलाज मुहैया कराया जाएगा।, जिससे बुंदेलखंड क्षेत्र के मरीजों को दिल्ली, भोपाल या मुंबई नहीं जाना पड़ेगा।
श्री शुक्ल ने बताया कि मध्यप्रदेश की मातृ एवं शिशु मृत्यु दर अत्यधिक है। इसे कम करने हेतु सभी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती महिलाए जब गर्भवती होती हैं तो उनकी जांच, टीकाकरण और पंजीयन समय पर नहीं होता, जिससे मृत्यु दर अधिक होती है। उन्होंने कहा कि कि गर्भावस्था के पहले माह से ही जांच शुरू की जाए। आशा कार्यकर्ता, एएनएम एवं ग्रामीण क्षेत्र के मेडिकल अधिकारियों को बेहतर प्रशिक्षण देकर जागरूक किया जाएगा।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि डॉक्टर का स्थान समाज में सर्वोपरि होता है। सभी डॉक्टर समाज का विश्वास जीतें और समय पर उचित इलाज मुहैया कराएं। प्रभारी मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने आर्थिक सुशासन की स्थापना करते सभी कार्य कर रही है इसी के साथ 30,000 से अधिक डॉक्टरों, मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती भी सरकार के द्वारा की जा रही है साथ ही एन एच एम के माध्यम से भी हजारों भर्तियां की जा रही हैं।
श्री शुक्ल ने कहा कि 200 बिस्तरों का कैंसर अस्पताल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के द्वारा शुरू किया जाएगा, जिसमें टाटा अस्पताल, मुंबई की तर्ज पर सभी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
सागर को सुंदर, स्वस्थ संभाग एवं बुंदेलखंड बनाने के लिए मध्य प्रदेश की सरकार लगातार वचनबद्ध सागर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा अगली माह कैंसर अस्पताल की सौगात दी जा रही है वह यह सागर के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी और अच्छी से अच्छा इलाज पर हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा पूरे बुंदेलखंड के लिए उपयोगी है और इसके लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉक्टर आरएस जयंत ने स्वागत भाषण एवं कार्यक्रम के संबंध में प्रतिवेदन की जानकारी दी, कार्यक्रम में संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ. नीना गिडियन द्वारा लिखित पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व चिकित्सक डॉ. श्याम मनोहर सरोदिया ने किया एवं आभार प्रदर्शन सीएमएचओ डॉ. ममता तिमोरे ने किया।




