सागर में धूमधाम, हर्षाेल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

सागर मध्यप्रदेश
कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने ध्वजारोहण किया, परेड की सलामी ली

सागर सागर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने परेड की सलामी लेकर ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात् मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रदेश के नाम संदेश में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया के समक्ष भारत के शौर्य को प्रदर्शित किया है। हमारी सेना ने जिस तरह पड़ोसी शत्रु को मुँहतोड़ जवाब दिया, वह बेमिसाल है। भारतीय सेना आधुनिकतम तकनीक का उपयोग भी कर रही है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सशक्त मनोबल के साथ संपूर्ण राष्ट्र के नागरिकों के मन में गर्व की भावना का संचार किया है। आज भारत के इस साहस की गूंज विश्व के कोने-कोने में है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान और शान है। हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता और स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग अभियान राष्ट्रीय स्तर पर चलाया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में जन-जन को शामिल करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाने का निर्णय लिया। अभियान के तीनों चरणों में 2 अगस्त से 15 अगस्त तक मध्यप्रदेश के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। राष्ट्र प्रेम के भाव को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री जी के आह्वान को मध्य प्रदेश में सम्मान देते हुए अच्छे परिणाम तक पहुँचाया गया है। इसके लिए में प्रदेश के सभी नागरिकों को बधाई देता हूँ।
इस अवसर पर सासंद श्रीमती लता वानखेडे, विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, महापौर संगीता सुशील तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, कमिश्नर श्री अनिल सुचारी, उप पुलिस महानिरीक्षक श्री सुनील पांडे, सीसीएफ श्री रिपुदमन सिंह भदौरिया, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, जनसमुदाय एवं बडी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर जिले के सभी नागरिकों को बधाई दी ।



