कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय मैं स्वतंत्रता दिवस पर्व पर शान से झंडा फहराया

सागर मध्यप्रदेश

सागर डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में भारतवर्ष का राष्ट्रीय पावन पर्व स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रगान के बाद सभा को संबोधित किया. उन्होंने भारतवर्ष के राष्ट्रीय पावन पर्व स्वतंत्रता दिवस की बधाइयाँ एवं शुभकामनायें देते हुए कहा कि आज हम सभी भारत की स्वतंत्रता के 79वें वर्ष में प्रवेश कर गर्व और गौरव से परिपूर्ण हैं। यह दिन केवल एक ऐतिहासिक स्मृति नहीं है, यह हमारे राष्ट्रीय चरित्र, संस्कृति,और सभ्यतागत मूल्यों की पुनः पुष्टि का दिन है। भारत की स्वतंत्रता किसी उपहार में नहीं मिली थी, यह लाखों जाने-अनजाने शहीदों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम थी। हमारे राष्ट्र पिता महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा की मशाल जलाई, तो नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा” कहकर क्रांति की चिंगारी दी.

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने सलामी दी. समारोह में विश्वविद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं, शोध-छात्र, अधिकारी, कर्मचारी, शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित .

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *