खुरई पं. केसी शर्मा उत्कृष्ट विद्यालय खुरई में निशुल्क साइकिल वितरण

सागर  मध्यप्रदेश

सागर खुरई पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने पं. केसी शर्मा उत्कृष्ट विद्यालय के निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा का माहौल इस तरह बनाया गया है कि यहां के विद्यार्थी देश और दुनिया में अपना नाम रोशन करें। किसी भी देश, प्रदेश और परिवार का भविष्य बच्चे ही होते है और उन्हें अच्छी शिक्षा व्यवस्था देकर ही देश आगे बढ़ता है।

कार्यक्रम में पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिये अनेक योजनाएं चला रही हैं। अंग्रेजों ने जो शिक्षा पद्धति भारत में अपनाई थी उससे केवल क्लर्क ही बन सकते थे। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने नई शिक्षा नीति लागू की जिसके तहत नये शिक्षण संस्थान खोले गये हैं। जिससे हमारे युवा देश और दुनिया में अपनी योग्यता और कौशल के बल पर आगे बढ़ सकें।

श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि देश, प्रदेश, परिवार का भविष्य बच्चे होते हैं। शिक्षा की जितनी अच्छी व्यवस्था होगी वह देश उतना ही आगें बढ़ेगा। मेडीकल कॉलेज, आईआई टी, आईआईएम सहित कौशल विकास की योजनायें चलाकर सरकार बच्चों को आगे बढ़ने के अधिकाधिक अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ ही विद्यार्थियों को खेल सहित अन्य क्षेत्रों में भी रुचि लेना चाहिये। आज की शिक्षा प्रोफेशनल आधारित है। अतः कौशल विकास पर ध्यान देना जरूरी है।

श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि अब से 12 साल पहले खुरई की जो स्थिति थी उसे सब जानते हैं। आज विकास के क्षेत्र में खुरई नंबर वन है। स्वच्छता में पूरे प्रदेश में नंबर वन और देश में सातवें नंबर पर है।
उन्होंने कहा कि वे दिन में सपने देखते हैं और उन्हें पूरा भी करते है जिनमें एक सपना यह भी है कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में बच्चे देश दुनिया में अपना नाम रोशन करें।

उन्होंने कहा कि 27 अगस्त से भगवान गणेश जी की स्थापना होनी है जो कि विनय और बुद्धि के देवता है, भारत की संस्कृति और एकता के प्रतीक हैं। अतः इस वर्ष सभी स्कूलों में भगवान गणेश की स्थापना करे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *