सागर सौतेली मां की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा हत्या का खुलासा

सागर  मध्यप्रेदश

सागर गोपाल गंज थाना के अन्तर्गत एक मामला आया दिनांक 22.08.2025 को थाना गोपालगंज पर नाखरे गली निवासी नारायण सिंह ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी साधना ठाकुर की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर दी गई है तथा घर से सोने–चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम चोरी हो गई है।

पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल द्वारा गंभीर अपराध की त्वरित एवं प्रभावी जांच करने हेतु संबंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए।
इन निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिंहा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री ललित कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना गोपालगंज पुलिस ने हत्या जैसे जघन्य अपराध का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का विवरण
फरियादी ने संदेह अपने पुत्र अजय सिंह ठाकुर पर व्यक्त किया था।
पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन पर तत्काल टीम गठित कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। गठित टीम ने निरंतर अथक प्रयास करते हुए सीसीटीवी फुटेज, सायबर सेल एवं तकनीकी साक्ष्यों का सूक्ष्म विश्लेषण कर आरोपी तक पहुँची।

पुलिस द्वारा की गई सतत् कार्यवाही में आरोपी अजय सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने अपने दोस्त राहुल उर्फ देव यादव पिता रमेश चन्द्र यादव निवासी देवास (म.प्र.) के साथ मिलकर अपनी सौतेली मां की हत्या की योजना बनाई थी।
दिनांक 22.08.2025 को दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया और सोने–चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम लेकर सागर से फरार हो गए।
पुलिस ने आरोपियों से चोरी गया सामान एवं नगदी बरामद कर लिया है।

यह सफलता थाना गोपालगंज पुलिस की विशेष रूप से थाना प्रभारी गोपालगंज निरीक्षक राजेन्द्र सिंह कुशवाहा की भूमिका सराहनीय रही, जिन्होंने पूरी टीम का नेतृत्व करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *