देवरी मे नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन को हटाया

सागर मध्यप्रदेश
सागर देवरी कला नगर पालिका परिषद देवरी की अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन को राज्य शासन ने नगर पालिका अधिनियम 1961की धारा 41 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों द्वारा बस से पृथक किया गयाहै।
नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव शिवराज सिंह वर्मा ने सोमवार को यह आदेश जारी किया है जिसमें कहा गया है कि नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन के अध्यक्ष पद पर बने रहना लोक हित एवं परिषद के हित में वंछनीय नहीं है, यह अपने कर्तव्य काव्य की अनुसार पालन करने में सक्षम नहीं है। एवं नगर पालिका अधिनियम एवं उनके अधीन बनाए गए नियमों के अपबंधों के विपरीत कार्य किया है। इसलिए उन्हें पद से पृथक किया जा रहा है।
नगर पालिका अध्यक्ष नेहा जैन के हटाए जाने भाजपा पार्षदों में खुशी का माहौल है।
पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप जैन बबलू के निवास पर सभी पार्षद और भाजपा के नेता ने शाम को यह खबर आने के बाद खुशी का हजार किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। संदीप जैन बबलू ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी ऐसी पार्टी है जो भ्रष्टाचार करता है वह बच नहीं सकता है। आज वह साबित हो गयाहै। उन्होंने कहा कि नगर का विकास अवरोध हो गया था इसलिए सरकार ने नगर पालिका अध्यक्ष को पद से पृथक कर दिया। इसके लिए मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष नगरीय मंत्री कैलाश विजयवर्गी एवं क्षेत्र विधायक बृज बिहारी पटेरिया के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि आगामी रणनीति के रूप में सभी पार्षद मिलकर निर्णय लेंगे।
पार्षद प्रतिनिधि उमेश पलिया कहा कि भाजपा के नेतृत्व और विधायक के प्रयास से नगर पालिका अध्यक्ष को हटाया गया है जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। अब बच्चे 2 साल में सभी पार्षद मिलकर नगर का विकास करेंगे।
पार्षद संजय चौरसिया ने कहा कि भ्रष्टाचार मरा है, और सत्य जिंदा हुआहै। सरकार का निर्णय खुशियों भरा है।
मंडल अध्यक्ष भारतेंदु सिंह ने कहा कि बहुत बड़ा और अच्छा निर्णय है, जिसमें एक भ्रष्टाचारी अध्यक्ष को हटाया गया।इसके लिए भाजपा के सीट से नेतृत्व और विधायक का आभार मानतेहैं।





