कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश की महिलाओं को बताया शराबी आक्रोशित महिलाओं ने पुतला जलाया

सागर महम प्रदेश
सागर। आज जब देश की मातृशक्ति पवित्र हरतालिका तीज पर्व पर अखंड साधना में लीन थी ऐसे समय में मध्यप्रदेश अपमानित भाषा का उपयोग किया है

कॉंग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा मध्यप्रदेश की महिलाओं को “शराबी” कहकर समूची मातृ शक्ति को अपमानित किया है।
यह बात भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव ने सागर के नमक मंडी चौराहे पर कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के पुतला दहन के दौरान कही। कार्यक्रम में सुषमा यादव, नेहा जैन स्नेहलता साहू रश्मि कुशवाहा,सुश्री जयश्री रैकवार,प्रमिला मौर्य,
आक्रोशित महिलाओं ने कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए पुतले को चप्पलो से पीटकर जलाया। पुतला दहन के दौरान कॉंग्रेस पार्टी,राहुल गांधी व प्रियंका गांधी मुर्दाबाद के नारे लगे

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव ने कहा वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य सरकारें मातृशक्ति के सशक्तिकरण के लिए अभूतपूर्व कार्य कर रहीं है जिसका परिणाम है कि महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में पूर्ण समर्पण एवं दक्षता के कार्य करते हुए आगे बढ़ रहीं हैं



