. सागर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां अपमान के विरोध में आज तीन बत्ती पर जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मौन धरना प्रदर्शन

सागर मध्यप्रदेश
सागर . प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पूजनीय मां का नहीं बल्कि यह देश की प्रत्येक मां, बहिनों और महिलाओं का अपमान है। कांग्रेस वालों को शर्म से डूब मरना चाहिए। कांग्रेस और राहुल गांधी इसके लिए देश की महिलाओं और आमजनता से माफी मांगें। यह बात पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने यहां के तीनबत्ती पर जिला भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में आयोजित मौन धरना प्रदर्शन ।
पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह दुखी और भावुक दिखाई दिए।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मंच से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पूजनीय मां का अपमान किए जाने के विरोध में सागर जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा तीनबत्ती पर आयोजित मौन धरना आयोजित किया गया। इस मौन धरने में पूर्व गृहमंत्री, पूर्व सांसद, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह, विधायक श्री शैलेन्द्र कुमार जैन, विधायक श्री प्रदीप लारिया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, प्रदेश पदाधिकारी श्री प्रभुदयाल पटेल, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव, नगर निगम परिषद अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार सहित सभी महिला मोर्चा की बहिनें, जनप्रतिनिधिगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्तागण शामिल हुए।





