सागर मध्यप्रदेश
बण्डा थाना क्षेत्र के ग्राम बिजरी में शनिवार रात पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हुए हमले में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

मृतक के परिजन रामरक्षपाल सिंह लोधी ने बताया कि शनिवार को मेरा भाई रामकुमार लोधी मोटरसाइकिल से खेत से घर लौट रहा था। तभी गांव के ही चंदन लोधी और कुंजन लोधी ने मोटर साइकिल रोक ली, और अचानक हमला कर दिया। मारपीट में रामरक्षपाल के पिता भागीरथ लोधी (60 वर्ष) और भाई रामकुमार लोधी (35 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं उनकी मां गीताबाई लोधी (55 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी डॉ. संजीव उइके, एसडीओपी प्रदीप बाल्मीकि सहित आसपास के थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ,
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply