मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर सहायक समिति प्रबंधक एक लाख की रिश्वत लेत रंगे हाथ पकड़े लोकायुक्त की कार्यवाही

सागर मध्यप्रदेश

सागर गौरझामर केसली ब्लॉक के जरुआ समिति प्रबंधक को मूंग खरीदी फीडिंग के नाम पर एक लाख की रिश्वत लेते सागर लोकायुक्त पुलिस कार्रवाई की गई है महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश पर सागर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही
आवेदक दिनेश सिंह राजपूत पिता मोहन सिंह राजपूत उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम मुर्रई तहः देवरी जिला सागर व्यवसाय -सरपंच ग्राम पड़‌रई बुजुर्ग
घटनास्थल जरूवा वेयर हाउस केसली में किसान से मूँग के उपार्जन हेतु सेवा सहकारी समिति जरुआ तहसील केसली में रजिस्ट्रेशन कराया हैं ,उनके मूँग की तुलाई आवेदक द्वारा कराई गई है लगभग 371 क्विंटल मूंग की तुलाई हो चुकी है जब उक्त मॉल को जब शिविका वेयर हाऊस में जमा करने हेतु भेजा गया तो उसके संचालक दिव्यांश तिवारी द्वारा माल ख़राब ग्रेडिंग का बतला कर रखने से मना कर दिया गया इस पर आवेदक द्वारा प्रबंधक सेवा सहकारी समिति जरूआ संतोष चौबे से माल वापस करने हेतु कहा तो सेवा सहकारी समिति जरूआ तह केसली समिति के प्रबंधक संतोष चौबे द्वारा उनके सहायक राजेश पाण्डे एवं शिविका वेयर हाऊस सहजपुर के संचालक दिव्यांश तिवारी के साथ मिल कर माल की ग्रेडिंग की सही रिपोर्ट कर उसे वेयर हाऊस में रखवाने एवं माल की टी सी बनाने के बदले में 02 लाख रु की मांग की गई ।इस पर आवेदक द्वारा लोकायुक्त पुलिस सागर को कार्यवाही हेतु शिकायती आवेदन दिया गया । पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सागर द्वारा शिकायत का सत्यापन करने हेतु निरीक्षक रोशनी जैन को अधिकृत किया गया । शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपीगण आवेदक से 01 लाख रुपये लेकर कार्य करने के लिए सहमत हो गए । अग्रिम कार्यवाही के दौरान आज दिनांक 28-08-2025 को आरोपी संतोष चौबे को आवेदक से 01 लाख रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा गया ,आरोपी द्वारा आवेदक से रुपये लेकर सहायक अजय सिंह घोषी को दे दिए थे इसीलिए अजय सिंह घोषी-को भी इस प्रकरण में सह आरोपी बना कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही आरोपियों के नाम
1-संतोष चौबे सहायक प्रबंधक
सेवा सहकारी समिति जरूआ तहसील केसली समिति
2-सहायक राजेश पाण्डे एवं 3-शिविका वेयर हाऊस सहजपुर का संचालक दिव्यांश तिवारी
रिश्वत राशि 01 लाख रुपये
ट्रैपकर्ता अधिकारी निरीक्षक रोशनी जैन
ट्रैप टीम निरीक्षक कमल सिंह उईके, निरीक्षक रंजीत सिंह एवं ट्रैप दल

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button