मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर एलिवेटेड कॉरिडॉर तालाब मे दवा व्यापारी ने कूद कर दी जान

सागर मधय प्रदेश

सागर शहर के बीचों-बीच बने एलिवेटेड कॉरिडोर में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने कॉरिडोर के पास स्थित तालाब में एक अज्ञात युवक का शव तैरते हुए देखा। उसकी पहचान तीनवत्ती पर मेडीकल व्यापारी नारू शर्मा के नाम पर हुई
सूचना मिलते ही गोपालगंज और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मृतक की उम्र लगभग 40 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मौत का कारण स्पष्ट नहीं
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव की स्थिति खराब होने के कारण मौत का कारण तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या और हादसे दोनों ही संभावनाएं जताई जा रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह मामला आत्महत्या, या हत्या का
लगातार सामने आ रही हैं घटनाएं
यह घटना कोई पहली नहीं है। पिछले कुछ महीनों में एलिवेटेड कॉरिडोर और इसके आसपास के क्षेत्रों में कई बार लाशें मिल चुकी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉरिडोर धीरे-धीरे आत्महत्या केन्द्र बनता जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button