मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर अधिवक्ता कृष्णवीर सिंह जिला विकास सलाहार समिति सदस्य मनोनीत किये गये ।

सागर 

सागर हम लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिवार जनों को बड़े गर्व का विषय है कि हमारे लोकतंत्र सेनानी संघ के संभागीय संयोजक,सागर के वरिष्ठतम अधिवक्ता, प्रख्यात समाजसेवी श्री कृष्ण वीर सिंह ठाकुर जी को

मध्यप्रदेश शासन द्वारा जिला विकास सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया है.

श्री ठाकुर वर्ष 1980 से भाजपा से जुड़े हैं तथा उन्होंने पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह,सागर विधायक श्री शैलेन्द जैन,पूर्व सांसद श्री लक्ष्मीनारायण यादव जी के निर्वाचनों का सफलतापूर्वक संचालन किया है.वर्तमान सांसद डॉ लता वानखेड़े जी के निर्वाचन में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है.

वर्ष 2016 से 2021 तक भाजपा के विधि विभाग के प्रदेश संयोजक भी रह चुके हैं तथा जिला अधिवक्ता संघ सागर के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.उनके व्यापक अनुभवों का लाभ सागर नगर एवं जिले के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button