मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर स्वर्गीय हिरालाल शर्मा का देहदान बीएमसी मेडीकल मे गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी

सागर

सागर बीएमसी में स्व. बिहारीलाल शर्मा के परिजनों ने अपने चाचा स्वर्गीय हीरा लाल शर्मा के पार्थिव शरीर को एनाटॉमी विभाग में शिक्षण एवं प्रशिक्षण कार्य हेतु देहदान स्वरूप बीएमसी परिवार को सौंप दिया। परिवार के आदेशानुसार उनके पार्थिव शरीर को अनुसंधान और शिक्षा के उपयोग के लिए स्वीकार किया गया।
उल्लेखनीय है कि 80 वर्षीय स्व. हीरालाल ने अपनी मृत्यु से कुछ दिन पूर्व ही देहदान के लिए संबंधित विभाग में फॉर्म भरा था। स्व. हीरालाल शर्मा की मृत्यु के बाद 6 घंटे के भीतर देहदान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इस दौरान डीन डॉ. पी. एस. ठाकुर एवं एनाटॉमी विभाग के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
डीन डॉ. पी. एस. ठाकुर ने कहा कि देशहित में किए गए इस समाजोपयोगी कार्य के लिए स्व. श्री हीरालाल शर्मा के परिवार के प्रति सम्मान एवं आभार सदैव बना रहेगा। उन्होंने बताया कि बीएमसी में यह तीसरा देहदान है, जिसे शासन के आदेश अनुसार गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया है।
कार्यक्रम के अंत में अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष द्वारा देहदाता के परिवार को धन्यवाद प्रेषित कर इस महान कार्य के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर स्वर्गीय हीरालाल के भतीजे अशोक, सूर्यप्रकाश, अंजू, नीतू, संजीव, सुनील–सुधा द्विवेदी, अनुराग–श्वेता, नीतू, सुरभि, शिवम शर्मा सहित अन्य परिजनों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button