सागर
सागर स्मार्ट सिटी श्री राजकुमार खत्री ने मंगलवार की सुबह-सुबह सुभाषनगर वार्ड पहुंचकर यहां से शिफ्ट हो चुकी डेयरियों और उक्त वार्ड में अब भी संचालित की जा रहीं डेयरियों का जायजा लिया। उन्होंने विगत सप्ताह सुभाषनगर वार्ड एवं भगवानगंज वार्ड का निरीक्षण कर यहां डेयरी संचालित करने वाले 7 संचालकों को डेयरी शहर से बाहर ले जाने की समझाइस देने के साथ 1-1 हजार रूपये का जुर्माना करवाया था और दिये गए निर्धारित समय में डेयरी बाहर न ले जाने पर प्रतिदिन दो गुना जुर्माना करने की बात कही थी।
मंगलवार को सुभाष नगर वार्ड में अब भी डेयरी संचालित कर रहे आकाश यादव पर 8 हजार का जुर्माना किया गया। पहले भी इनका 1 हजार का चालान कट चुका है इन्हें अपनी डेयरी शहर से बाहर शिफ्ट करने हेतु 2 दिन का समय और दिया गया है। रामकुमार बाबू लाल राय का 8 हजार का चालान किया गया, एक अन्य डेयरी संचालक प्रभु यादव पर 16 हजार का चालान और 3 दिन का समय दिया गया है। उक्त कार्यवाही के साथ ही भवन भूमि अनुज्ञा, मकान के नक्शा की जाँच करने के निर्देश निगमायुक्त ने दिये, उन्होंने कहा की चालान ना जमा करने पर जुर्माना राशि संपत्ति कर में जोड़ी जायेगी। उक्त तीनों डेयरी संचालकों पर कुल 32 हजार जुर्माना किया गया है।

इसके साथ ही सड़क किनारे व डेयरियों में पशुओं को बाँधने व चारा डालने हेतु बने पक्के खुनेते आदि को तुड़वाया गया।

शहर से डेयरी बाहर शिफ्ट न करने वालों पर भारी-भरकम जुर्माना तो किया ही जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा की यदि समय देने के बाद भी डेयरी शहर से बाहर नहीं की जाती है तो नगर निगम की विभिन्न सुविधाओं और शासन की योजनाओं का लाभ नहीं दिया जायेगा। शहर में डेयरी संचालित करने वाले डेयरी संचालकों को पहले जिन सुविधाओं और योजनाओं सेवाओं का लाभ दिया गया है वह भी बापस लिया जायेगा। .
उन्होंने कहा की सागर शहर में संचालित डेयरियों को शहर से बाहर विस्थापित करने के उद्देश्य को शत प्रतिशत पूरा किया जायेगा। इसके लिए शहर में डेयरी संचालित करने वालों पर दिन पे दिन नगर निगम की कार्यवाही कठोर होगी।
डेयरी विस्थापन स्थल हफसिली में डेयरी संचालकों की मांग अनुरूप विभिन्न सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। इससे बहुत से डेयरी संचालक अपने पशुओं को यहां विस्थापित कर रहे हैं।और जो भी मूलभूत आवश्यकतायें होंगी वो निगम प्रशासन तत्परता से उपलब्ध कराएगा।
शहर को पशु विचरण मुक्त बनाने के लिए सबसे पहले प्रत्येक डेयरी का शहर से बाहर जाना अनिवार्य है। आप सभी डेयरी संचालक निगम प्रशासन का सहयोग करें ।

Leave a Reply