सागर कलेक्टर कार्यानय परिसर में जमीन विवाद को लेकर एक युवक ने आत्मदाह करने का प्रयास, समय रहते पुलिस ने बचाया

सागर

सागर जिले में आयोजित जनसुनवाई के दौरान सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।

नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम किशनपुरा निवासी देवी सिंह यादव अचानक कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा और अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्मदाह करने का प्रयास करने लगा। घटना ने मौके पर मौजूदअधिकारियों, कर्मचारियों और लोगों में हड़कंप मचा दिया।

हालांकि, प्रशासन की तत्परता से बड़ी अनहोनी टल गई और पुलिस ने समय रहते देवी सिंह को पकड़कर आत्मदाह से रोक लिया ।

पूछताछ में पीड़ित देवी सिंह ने बताया कि वह लंबे समय से अपनी ही पैतृक जमीन को लेकर विवाद झेल रहा है। उसका आरोप है कि उसके चाचा कई वर्षों से उसकी जमीन पर कब्जा जमाए हुए हैं। इस संबंध में कोर्ट से उसके पक्ष में आदेश भी पारित हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद कब्जा मुक्त नहीं कराया गया, जिससे वह मानसिक तनाव और निराशा में पहुंच गया। देवी सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने न्याय की मांग की, तो उसे लगातार धमकियां मिलनी शुरू हो गईं। .

उसने नरयावली थाना प्रभारी कपिल लक्ष्यकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि थाना प्रभारी न केवल कार्रवाई में लापरवाही बरत रहे हैं, बल्कि कथित रूप से आरोपियों के पक्ष में खड़े होकर उसे डराया-धमकाया भी जा रहा है।

देवी सिंह का कहना है कि पुलिस की प्रशासन की कार्यवाही न होने के कारण वह मजबूरी में आत्मदाह जैसा कदम उठाने पर मजबूर हुआ ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *