
लोकायुक्त पुलिस सागर ने रिटायर्ड इंजीनियर रमेश अहिरवार उनकी पत्नी व दो अन्य के खिलाफ पीसी एक्ट के तहतएफआईआर दर्ज की
गोपालगंज क्षेत्र के एक मकान में 3.02 करोड़ रुपए मिलने का मामला
आय से अधिक संपत्ति का काली कमाई लोकायुक्त के द्वारा जांच की जा रही है
रविवार को गोपालगंज पुलिस ने हथियार पकड़ने के लिए तिली तिराहा निवासी सौरभ अहिरवार के घर पर दबिश दी थी। हथियार तो नहीं मिला। अंदर एक अलमारी नजर आई।
एसपी अनुराग सुजानिया व एडिशनल एसपी नरेंद्र सोलंकी की मौजूदगी में इसे खुलवाया तो पुलिस अधिकारी दंग रह गए। 4 बैग में 500-500 के नोट के बंडल रखे मिले। इतनी ज्यादा रकम थी कि गिनने के लिए मशीन मंगाना पड़ी।
सौरभ व अन्य परिजन ने पूछताछ में यह अलमारी व रकम भोपाल निवासी रिश्तेदार पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड इंजीनियर रमेश कुमार की है ।
रिटायर्ड इंजीनियर रमेश अहिरवार ने स्पष्ट कहा है कि न यह रकम उनकी है और न अलमारी। उन पर लगे आरोप निराधार हैं।
लोकायुक्त डीएसपी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम गठित की है।
पुलिस लोकायुक्त के हाथ रमेश अहिरवार की पत्नी के नाम पर अलमारी खरीदी का बिल मिला है यह एक अहम सबूत साबित होगा लोकायुक्त की जांच मे कई राज सामने आयेगे



