
सागर में शासकीय सांदीपनि महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 सागर में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक आदित्य कुमार पांडेय को विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। लोक शिक्षण सागर संभाग के संयुक्त संचालक एसपी सिंह बिसेन ने निलंबन आदेश जारी किया है।

शिक्षक के खिलाफ लगातार अनुशासनहीनता करने, कक्षाध्यापन के दौरान वीडियो बनाने और बिना अनुमति उन्हें यू-ट्यूब चैनल पर पोस्ट करने सहित कई शिकायतें सामने आई थीं। मामले में जांच दल गठित कर जांच कराई गई। जांच प्रतिवेदन के आधार पर विभाग ने निलंबन की कार्रवाई की है।
जारी आदेश के मुताबिक शिक्षक आदित्य कुमार पांडेय और स्कूल के प्राचार्य विनय दुबे के बीच पारिवारिक विवाद के चलते आए दिन विवाद की स्थिति बनने की बात जांच में सामने आई।
शिक्षक के खिलाफ प्राचार्य को शिकायतें दिए जाने का उल्लेख जांच प्रतिवेदन में किया गया है। शिक्षक पर कक्षा में अध्यापन के दौरान वीडियो बनाने और उन्हें बिना अनुमति अपने यू-ट्यूब चैनल पर पोस्ट करने का भी आरोप था। विभागीय अधिकारियों ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई।
8 जनवरी को स्कूल में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई थी।
आदेश के अनुसार, शिक्षक आदित्य कुमार पांडेय बैठक में देरी से पहुंचे। बैठक के दौरान उनसे सामाजिक विज्ञान विषय के कम परीक्षा परिणाम को लेकर जानकारी मांगी गई। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने प्राचार्य विनय दुबे के लिए अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया।
जांच में इस घटना को भी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई का आधार बनाया गया।
आदेश में शिक्षक के खिलाफ स्कूल की एक महिला कर्मचारी की ओर से दर्ज कराए गए छेड़छाड़ के प्रकरण का भी उल्लेख किया गया है। बताया गया है कि मामले में चालान न्यायालय में पेश किया जा चुका है।
विभाग ने शिक्षक के खिलाफ सामने आए विभिन्न मामलों और जांच प्रतिवेदन में दर्ज तथ्यों को देखते हुए उन्हें निलंबित करने का निर्णय लिया।
संयुक्त संचालक एसपी सिंह बिसेन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आदित्य कुमार पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सागर भेजा



