मध्य प्रदेशसागर (M.P.)

हेडपंप से पानी लेने को लेकर विवाद, बुजुर्ग की रॉड और संबल से पीट-पीट कर हत्या

देवरी कला – पानी के लिए शुरू हुआ मामूली विवाद गुरुवार रात खूनी संघर्ष में बदल गया। महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पनारी में 65 वर्षीय बुजुर्ग की रॉड और संबल से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
मृतक के भतीजे राजा अहिरवार ने बताया कि उनके बड़े पिताजी कल्याण अहिरवार (65) ने घर के सामने लगे नल पर पानी भर रहे एक युवक को मना किया था। पानी लेने से रोके जाने से नाराज युवक अपने घर गया और कुछ देर बाद तीन-चार साथियों को लेकर लौटा। सभी ने मिलकर कल्याण अहिरवार पर रॉड और संबल से हमला कर दिया।
परिजन घायल अवस्था में बुजुर्ग को 108 एंबुलेंस की मदद से देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक का भतीजे राजा अहिरवार ने कहा:
“सिर्फ पानी मना करने पर गांव के लड़कों ने मेरे बड़े पिताजी को बेरहमी से पीट डाला। हम उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button