राहतगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही — 288 लीटरअवैध देशी शराब व मारुति वेगनआर कार जप्त,

जिला सागर में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान

राहतगढ़ थाना के अन्तर्गत दिनांक 12.06.2025 की सुबह लगभग 04:30 बजे, एसडीओपी राहतगढ़ श्री योगेन्द्र सिंह भदौरिया को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रायसेन की ओर से एक मारुति सुज़ुकी वेगनआर कार में भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर सागर जिले की ओर लायी जा रही है।

सूचना की गंभीरता को भांपते हुए एसडीओपी श्री भदौरिया ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए, थाना राहतगढ़ पुलिस की एक विशेष टीम का गठन कर तत्परता से घेराबंदी कराई। चेकिंग के दौरान संदिग्ध मारुति सुजुकी वेगनआर कार को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु वाहन चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें देशी लाल शराब से भरे कुल 32 कार्टून पाए गए, जिनकी मात्रा 288 लीटर पाई गई।
देशी लाल मदिरा: 288 लीटर (32 कार्टून)
अनुमानित बाज़ार मूल्य: ₹1,60,000/-
मारुति सुज़ुकी वेगनआर वाहन: क्रमांक सहित, अनुमानित मूल्य ₹1,50,000/-
कुल जप्त सामग्री का मूल्य: ₹3,10,000/-

पुलिस द्वारा मौके से संपूर्ण शराब एवं वाहन को विधिवत जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ की गई है। साथ ही, फरार आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर तलाश की जा रही है।

एसडीओपी श्री योगेन्द्र सिंह भदौरिया की विशेष भूमिका:
इस समस्त कार्यवाही में एसडीओपी राहतगढ़ श्री योगेन्द्र सिंह भदौरिया स्वयं मौके पर उपस्थित रहे

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *