मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

सागर देवरी विधायक बृज बिहारी पटेरिया ओर पटवारी के बीच विवाद लेकर विधायक समर्थक सागर मे पटवारी को नौकरी से बर्खास्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

सागर 

सागर देवरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक बृज बिहारी पटेरिया और एक पटवारी के बीच चल रहा विवाद अब और अधिक तूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को विवाद ने नया मोड़ ले लिया, जब विधायक के समर्थन में एक हजार से अधिक वाहनों का विशाल काफिला सागर पहुंचा। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक इस दौरान मौजूद रहे।
समर्थकों ने पटवारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी बर्खास्तगी की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि संबंधित पटवारी द्वारा किए गए कथित कृत्य न केवल प्रशासनिक मर्यादाओं के खिलाफ हैं, बल्कि आम जनता के साथ अन्याय भी है।
काफिले के सागर पहुंचने के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर भारी भीड़ देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष जांच और तत्काल कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन सौंपते समय नेताओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक पटवारी के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए जाते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं प्रशासन की ओर से ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच का आश्वासन दिया गया है।
इस घटनाक्रम के बाद सागर जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इस विवाद के और गहराने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button