सागर रहली समुदाय स्वास्थ्य केन्द्र अस्पताल में सरकारी स्वीपर की लापरवाही के कारण पोस्टमार्ट प्राइवेट स्वीपर को बुलाकर कराना पड़ा

स्वीपर के इंतजार में 2 घंटे पोस्टमार्टम के लिए बैठा रहा
परिवार

सागर रहली – प्रदेश की स्वास्थ्य सेवा कितनी बदहाल यह किसी छिपा नहीं है बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था

आम जनता,मरीजों को छोड़कर सभी मौज कर रहे है अगर कोई परेशान हो रहा वह आम जनता है। ऐसा ही मामला रहली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सामने आया जहां डॉक्टर और स्टाफ प्रबंधन तो दूर स्वीपर की भी मनमानी चरम पर है। ऐसा इसलिए कह रहे है शनिवार को रहली के ग्राम किशनगढ़ के 17 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसका पोस्टमार्टम होना था पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर सहयोगी के रूप में स्वीपर जरूरत पड़ती है लेकिन स्वीपर मौजूद ना होने के कारण परिवार के लोगों को शव रखकर स्वीपर का इंतजार करना पड़ा लेकिन जब दो घंटे बीत गए और उसके बाद भी स्वीपर नहीं आया और शव में बदबू आने लगी और परिवार के लोग इंतजार करते थक गए फिर उनके द्वारा प्रायवेट स्वीपर को बुला कर पोस्टमार्डम कराया गया। जिसके मृतक के परिजनों ने 181 पर शिकायत दर्ज कराई है। इस संबध में जब ड्यूटी डॉक्टर संदीप असाटी से पूछा गया तो उनका कहना है कि फरियादी की शिकायत सही है। परिजनों को मृतक के शव के रख कर काफी इंतजार करना पड़ा।अस्पताल परमानेंट स्वीपर जिनका नाम मदन कुमार जो यहां पर प्राय अनुपस्थित पाए जाते है कोई भी कार्य जैसे साफ सफाई का पी एम कार्य में रुचि नहीं दिखाते है प्रायवेट स्वीपर बुलाया गया फिर पी एम कराया गया में भी काफी देर से इंतजार कर रहा हूँ इसका लेकिन वो आ ही नहीं रहा था। छुट्टी का कोई आवेदन कार्यालय में प्राप्त नहीं हुआ है यह अधिकांश अनुपस्थित पाया जाता है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *