मध्य प्रदेशसागर (M.P.)

सागर महार रेजीमेंट सेंटर सागर में पदस्थ लेफ्टिनेंट कर्नल प्रमोद कुमार, जो हाल ही में अचानक लापता हो गए थे,

अब ललितपुर के एक होटल से सुरक्षित मिल गए हैं।

पुलिस ने उनकी लोकेशन एटीएम ट्रांजेक्शन के आधार पर ट्रेस की और तत्परता दिखाते हुए उन्हें वहां से ढूंढ निकाला।

सागर केन्ट थाना मे शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ओर सेना पुलिस महा रेजिमेंट सेंटर मे पदस्थ लेफ्टिनेंट कर्नल प्रमोद कुमार जी लापता थे एटीएम से लोकेशन ट्रेस ललितपुर के एक होटल में मिले पूछताछ के दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल ने बताया कि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वे वहां कैसे और क्यों पहुंचे। उनकी मानसिक स्थिति सामान्य प्रतीत हो रही थी, परंतु वे इस संबंध में कुछ भी बताने से बचते रहे।
पुलिस द्वारा उन्हें होटल से थाने लाया गया, जहां आवश्यक औपचारिकताओं के बाद उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, जब वे मिले तब वही वस्त्र (टी-शर्ट और कैप्री) पहने हुए थे, जो लापता होने के समय पहने थे।
इस मामले में एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा ने बताया कि एटीएम ट्रांजेक्शन के आधार पर उनकी लोकेशन ट्रेस की गई। हमारी टीम मौके पर पहुंची और उन्हें होटल से सकुशल बरामद कर लिया गया। फिलहाल वे स्वस्थ हैं और उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है कि वे किन परिस्थितियों में वहां पहुंचे थे।
लेफ्टिनेंट कर्नल के अचानक लापता होने की खबर के बाद सेना और स्थानीय प्रशासन दोनों में हलचल मच गई थी। अब उनके सुरक्षित मिलने से परिजन और अधिकारी राहत की सांस ले रहे हैं, हालांकि पूरे मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस और सैन्य अधिकारी संयुक्त जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button