सागर
सागर सानौधा थाना के अन्तर्गत फरियादी द्वारा चौकी शाहपुर में अपनी नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताए लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट प्राप्त होते ही चौकी शाहपुर थाना सानोधा पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपहर्ता की तलाश प्रारंभ की गई।

पुलिस की सक्रियता और सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आरोपी निवासी सुजनीपुर के कब्जे से पीड़िता को मात्र 12 घंटे के भीतर सुरक्षित दस्तयाब किया गया। पूछताछ के दौरान पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी से पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया।
आरोपी रज्जन अहिरवार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

Leave a Reply