सागर
सागर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया.जब यात्रियों की भीड़ ने एक बच्चा चोर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
आरोपी कटनी-बीना मेमो ट्रेन से एक मासूम बच्चे को लेकर जा रहा था और बच्चे के रोने पर चोर मासूम से मारपीट कर चुप कराने की कोशिश कर रहा था।
इसी दौरान यात्रियों को उस पर शक हुआ और उन्होंने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया।
घटना की सूचना तुरंत रेलवे पुलिस को दी गई। जैसे ही ट्रेन सागर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर पहुंची, यात्रियों ने आरोपी को जीआरपी के हवाले कर दिया।

आरोपी ने मकरोनिया स्टेशन के पास से बच्चे को चुराया था और ट्रेन के जरिए फरार होने की कोशिश कर रहा था।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसी बड़े गिरोह से जुड़ा है या नहीं। बच्चे के परिवार को भी सूचना दे दी गई है और उन्हें सागर बुलाया जा रहा है।
मासूम बच्चा मकरोनिया इलाके का होना बताया जा रहा है जबकि आरोपी सागर जिले के गौरझामर का होना बताया गया है
सागर जीआरपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कीजा रही है।
इस घटना से यात्रियों में हड़कंप जरूर मच गया लेकिन यात्रियों की सतर्कता के कारण एक बड़ी वारदात भी होने से जरूर टल गई।

Leave a Reply