सागर महिला क्रिकेट खिलाड़ी क्रांति गौड़ सागर का नाम करेगी रोशन

सागर मध्यप्रदेश

सागर सागर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (SDCA) की प्रतिभावान खिलाड़ी क्रांति गौड़ का चयन भारतीय महिला क्रिकेट टीम में आगामी महिला क्रिकेट विश्वकप के लिए किया गया है।

सागर यह उपलब्धि न केवल सागर, बल्कि पूरे बुंदेलखंड और मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

क्रांति गौड़ ने लगातार मेहनत, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन से यह मुकाम हासिल किया है। उनके चयन से क्षेत्र की तमाम युवा खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिलेगी।

सागर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने कहा कि “क्रांति गौड़ ने अपनी मेहनत और लगन से साबित किया है कि सागर की धरती प्रतिभाओं से भरपूर है। उनका भारतीय टीम में चयन हम सभी के लिए गर्व की बात है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।”

सागर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन प्रोफेसर के एस पित्रे जी,सचिव पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी क्रांति गौड़ को शुभकामनाएँ और बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सागर क्रिकेट परिवार के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है और हम सभी को उम्मीद है कि क्रांति गौड़ विश्वकप में देश का नाम रोशन करेंगी।

क्रांति गौड़ के चयन पर पूरे शहर और खेल जगत में खुशी की लहर है। सागर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन ने इस अवसर पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *