सागर बंडा उन्दन बांध मे डूब प्रभावित किसान ने किया विरोध

सागर  मध्यप्रदेश

सागर उल्दन बांध: किसान पानी में, सत्ता सुखी कुर्सी
उल्दन बांध के पानी में 80 परिवार डूब रहे हैं, लेकिन सत्ता पक्ष के नेताओं की नज़र सिर्फ वोटों पर टिकी हुई है। सड़क पर आंदोलन कर रहे किसान हफ्तों से गुहार लगा रहे हैं कि उन्हें डूब क्षेत्र में शामिल कर मुआवजा और पुनर्वास मिले, पर सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।
आज हालात तब और शर्मनाक दिखे जब पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी किसानों की आवाज़ बनकर पानी में उतर गए। उन्होंने बरसते पानी और नदी की लहरों के बीच नारे लगाए –
“हम अपना अधिकार मांगते हैं, किसी से भीख नहीं!”
किसान पानी में डूब रहे हैं और सत्ताधारी विधायक और मंत्री अपनी गाड़ियों के एसी में आराम फरमा रहे हैं। लगता है, बांध का पानी जनता के लिए है और वोटों का सुख सत्ता पक्ष के लिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *