मध्य प्रदेशसागर (M.P.)

सागर मधयप्रदेश

सागर के कूडो खिलाड़ी मोहम्मद सोहैल खान ने कूडो वर्ल्ड कप में जीता रजत पदक

सागर बुल्गारिया (यूरोप) में आयोजित कूडो वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में सागर के होनहार खिलाड़ी मोहम्मद सोहैल खान ने -250 पी.आई. वर्ग में रजत पदक जीतकर सागर, मध्यप्रदेश और भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

यह प्रतियोगिता विश्व की सबसे प्रतिष्ठित कूडो प्रतियोगिताओं में से एक है, जिसमें 50 से अधिक देशों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में भारत की कूडो टीम की ओर से मध्यप्रदेश के आठ खिलाड़ियों* ने प्रतिनिधित्व किया, जिनमें सागर जिले से चार खिलाड़ी – मोहम्मद सोहैल खान, आर्यन सिंह, उत्कर्ष पटेल और वैष्णवी सिंह शामिल थे।
भारत सरकार की मान्यता और भविष्य की राह*
भारतीय कूडो टीम को भारत सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है।* इस मान्यता के आधार पर कूडो के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को केंद्र सरकार की खेल कोटा भर्ती में आरक्षण प्राप्त होता है। मध्यप्रदेश के कई कूडो खिलाड़ी अब तक आयकर विभाग, CGST, कस्टम जैसे केंद्रीय विभागों में सेवाएं दे रहे हैं। यह दर्शाता है कि कूडो न केवल एक खेल है, बल्कि युवाओं के लिए करियर निर्माण का एक मजबूत माध्यम भी बन चुका है।
कूडो आज दुनिया और भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई मार्शल आर्ट्स में से एक है।* इस खेल को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार सक्रिय रूप से प्रोत्साहित कर रहे हैं और वर्तमान में वे कूडो इंडिया फेडरेशन के चेयरपर्सन भी हैं।
भारतीय कूडो टीम ने इंडिया मे कूडो के जनक हंशी मेहुल वोरा और भारतीय टीम को हेड कोच रेंशी विस्पी खराड़ी के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता मे भाग लिया ।
सागर वापसी पर हुआ जोरदार स्वागत
खिलाड़ियों के सागर लौटने पर रेलवे स्टेशन पर कूडो एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष एवं चीफ कोच डॉ. मोहम्मद ऐजाज़ खान, उपाध्यक्ष नहींम खान महासचिव हरिकांत तिवारी, कोषाध्यक्ष नीरज यादव,, शुभम राठौर, मेघा भोजक, अभिभावकगण और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

डॉ. ऐजाज़ खान ने इस अवसर पर कहा,
“यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि सागर के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और पदक जीत रहे हैं। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button