सागर आंगनवाडी कार्यकताओ ने दिया

पोषण ट्रेकर एप विसंगति को लेकर आंगनवाडी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रे ट पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री / मुख्य।मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सागर – आंगनवाडी कार्यकर्ता सहायका संघ ने पोषण आहार वितरण ट्रेकर एप की विसंगति को लेकर आंगनवाड़ी संघ अध्यतक्ष श्रीमति लीला शर्मा के नेतृत्वक में कलेक्ट्रे ट पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री / मुख्यामंत्री के नाम संबोधन चार सूत्रीय ज्ञापन ए. डी. एम को सौंपा । आंगनवाडी कार्यकर्ता सहायिकाएं पहलवान बब्बां मंदिर परिसर में एकत्र हुईं जहां से रैली के रूप में कलेक्ट्रे ट पहुंचे जहां ज्ञापन उपरान्तम कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को संबोधित करते हुए अध्य.क्ष श्रीमति लीला शर्मा ने कहा कि सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं पर पोषण आहार वितरण ट्रेकर एप का बोझ डालकर उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया है । आंगनवाडी कार्यकर्ता सहायिकाएं को दी गई 4जी सिम काम नहीं करती और पोषण आहार ट्रेकर एप के द्वारा हितग्राही की KYC करना एवं ओ टी पी समय पर नहीं मिल पाती है जिससे हितग्राहियों के साथ – साथ आंगनवाडी कार्यकर्ता व सहायिका परेशान हो रही हैं जिस पर संघ कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए सरकार को चेतावनी देता है कि अगर एक माह की अवधि में पोषण आहार ट्रेकर एप बंद नहीं किया गया तो सागर संभाग के साथ साथ पूरे मध्यिप्रदेश की आंगनवाडी कार्यकर्ता व सहायिकाएं हड़ताल पर चली जायेंगी जिसकी जिम्मेगदारी प्रदेश सरकार की होगी । शिवसेना उपराज्य प्रमुख पप्पूप तिवारी ने कहा कि बिना किसी प्रशिक्षण के आंगनवाडी कार्यकर्ता सहायिकाओं पर पोषण आहार ट्रेकर एप का बोझ लादकर प्रदेश की आंगनवाडी कार्यकर्ता सहायिका बहनों को सरकार ने मानसिक प्रताड़ना शुरू कर दी है । जबकि

आंगनवाडी कार्यकर्ता महिला बाल विकास विभाग के अलावा 8 अन्यप विभागों का कार्य पहले से कर रही हैं ज्ञापन में पोषण आहार ट्रेकर एप को बंद करना, उम्र सीमा का बंधन समाप्त करने, शासकीय वेतन भोगी घोषित करने सहित सहायिका से कार्यकर्ता, कार्यकर्ता से सुपरवाईजर के पद पर प्रमोशन करने की मांग की गई । आंगनवाडी कार्यकर्ता सहायिका उपस्थित थी ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *