मध्य प्रदेशसागर (M.P.)

. बंडा सौरई के पास अमोनिया से भरा टैंकर पलटा, ड्राइवर की हुई मौत

बंडा सागर रोड पर ग्राम सौरई के पास अमोनिया से भरा टैंकर पलट गया। वहीं घटना में ड्राइवर की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार दोपहर करीब एक बजे अमोनिया से भरा टैंकर मध्य भारत एग्रो प्रोडक्ट कंपनी सौरई जा रहा था। जो फैक्ट्री पहुंचने से पहले ही पलट गया। वहीं ड्राइवर की मौत हो गई। अमोनिया से भरे टैंकर के पलटने की सूचना मिलने पर प्रशासन अलर्ट हो गया और मौके पर एस डी ओ पी, तहसीलदार पुलिस बल के साथ पहुंचे। सुरक्षा के लिहाज से दोनों तरफ का रास्ता बंद कर दिया गया। वहीं टैंकर को सीधा करने प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button