मध्य प्रदेशसागर बुंदेलखंड

वोट चोर गद्दी छोड़ पैदल मार्च, हस्ताक्षर अभियान

सागर मध्यप्रदेश

जनता कांग्रेस को वोट देती है यह वोट चोर आपके वोट चुरा लेते है-भूपेंद्र मुहासा

सागर जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा नरयावली विधानसभा क्षेत्र के मकरोनिया शबरी वार्ड में पार्षदसीमा कमल चौधरी पार्षद (बड़तुमा शाबरी वार्ड ) के नेतृत्व में वोट चोर गद्दी छोड़ पैदल मार्च, हस्ताक्षर अभियान एवं नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।
नरसिंहपुर बड़तुमा चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर मे पूजा अर्चन के बाद कांग्रेस जनों नें अखाड़े एवं बाजे गाजे के साथ बड़तुमा शबरी वार्ड में प्रवेश किया।वोट चोर गद्दी छोड़ पैदल मार्च में वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाए गए।अंत में वार्ड में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया, नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कहां कि भाजपा की सरकार वोट चोरो की सरकार है ,जनता कांग्रेस को वोट देती है। यह वोट चोर आपके वोट चुरा लेते है। राहुल गाँधी जी जल्दी ही इस वोट चोरी का पर्दाफाश करेंगे।
कार्यक्रम को पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री रेखा चौधरी, कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक गौर, आदिवासी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रिचा सिंह आदि ने संबोधित किया।

RNVLive

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button