मध्य प्रदेशसागर (M.P.)

स्वदेशी मेला में सागर महापौर संगीता तिवारी ने सामान खरीदा स्वदेशी वस्तु का अपनाये

सागर मध्यप्रदेश

सागर सेवा पखवाड़ा अभियान 2025 के अंतर्गत आयोजित स्वदेशी मेला में आज महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी जी ने सागर नगर निगम की ओर से सक्रिय भागीदारी द ।र्ज कराई। इस अवसर पर उन्होंने महिला स्व सहायता समूहों द्वारा बनाए गए विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया एवं उन्हें प्रोत्साहित करते हुए खरीदारी भी की।

इस दौरान महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी जी ने कहा कि महिला स्व सहायता समूह आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे समूहों द्वारा स्थानीय स्तर पर तैयार किए जा रहे उत्पाद न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रहे हैं, बल्कि स्थानीय बाजारों को भी नई दिशा दे रहे हैं। उन्होंने नगर निगम की ओर से इस प्रकार के प्रयासों को निरंतर समर्थन देने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य श्री शैलेंद्र ठाकुर जी सहित श्री रिशांक तिवारी जी, श्री सूर्यांश तिवारी जी एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button